आज हम Google Ads Course Part – 26 मे जानेंगे की किस तरीके से Google Ads मे हम Standard Display Campaign सेट कर सकते है। पिछली पोस्ट मे हमने Smart Display Ads के बारे मे सीखा था। सबसे पहले हम न्यू कैम्पेन बनाते है। उसके बाद display पर click करना है। उसके बाद हमे तीन option मिलेंगे। जिसमे से पहला ऑप्शन ही Standard Display Campaign है। बाकी के दोनों ऑप्शन के बारे मे मैंने पिछली पोस्ट मे बात की थी। और स्मार्ट ads को विस्तार से लगाना भी बताया था। अब हम पहले ऑप्शन स्टैंडर्ड डिस्प्ले कैम्पेन को select करके continue करेंगे।
एक ऑप्शन यहाँ पर वैबसाइट का URL लिखने को दिया हुआ है। इसको हम बाद मे भी लिखा सकते है।
Create Standard Display Campaign Ads
अभी हम आप चुके है display campaign की setting पर जहां हम campaign का नाम लिख देते है। locations के बारे मे हम पहले ही बात कर चुके है। जिनको नहीं पता है। वो हमारी पिछली पोस्ट को पढ़ ले जिससे पता चल जाए। मेरी यही कोशिश रहती है की मैं सभी ऑप्शन के बारे मे आपको विस्तार से अलग अलग बताऊँ कुछ भी छूटने न पाये। आपको सभी टॉपिक क्लियर हो जाए। मैं चाहता हूँ की सभी पोस्ट को आप ध्यान से पढ़ा करे। क्योकि सभी पोस्ट मे कुछ न कुछ जरूरी information जरूर होती है। जो आपस मे interlinking रहती है।

अगर आप बीच बीच से पोस्ट को पढ़ते है। तो थोड़ी सी problem होगी। तो लोकेशन को मैं पहले ही बता चुका हूँ। इसलिए यहाँ नहीं बता रहा हूँ। language सेट करने की भी बात हो चुकी थी। biding strategy इन सब की भी बात हो चुकी है। बजट की भी बात हम विस्तार से कर चुके है। इनमे से बहुत सारी setting की हम बात कर चुके है। इसलिए यहाँ हम उन्हीं चीजों की बात करेंगे जिनके बारे मे मैंने आपको नहीं बताया है। तो यहाँ पर हम ad बनाने की कोशिश करते है।
Create New Standard Display Ads
तो यहाँ पर हम अपना final URL डालते है। फ़ाइनल पेज का मतलब हम जहां यूजर को ले जाना चाहते है। जिससे संबन्धित एड बना रहे है। कई बार नए यूजर लैंडिंग पेज के बारे मे अच्छे से नहीं जानते और होम पेज को ही सेट कर देते है। तो इसके लिए मैंने final URL मतलब लैंडिंग पेज के लिए एक अलग से पोस्ट लिखी हुई है। जिसमे मैंने विस्तार से समझाया हूँ की लैंडिंग पेज क्या होता है। तो कुल मिलकर ये हुआ की आपको फ़ाइनल URL मे वही URL डालना है। जिस पर आप visitor को ले जाना चाहते है। कोई भी ads प्लेटफॉर्म हो उसमे लैंडिंग पेज बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।

आपकी कोई भी biding strategy काम नहीं करेगी। जब तक लैंडिंग पेज का जो link होगा वो उस तरफ नहीं होगा। जिस तरह का यूजर का keyword है। final URL डालने के बाद आप चाहे तो इमेज और logo डाल सकते है। videos आप यहाँ से add कर सकते है। YouTube से जो हमारे ads से संबन्धित हो या उसके बारे मे हो। video add करने के बाद हमे प्रीव्यू मे दिखने लगेगा। जो भी आप यहाँ पर enter कर रहे है। जरूरी नहीं की आपके ads मे वो सभी element दिखेंगे। जिस भी ads format के अंदर उसकी समानता match करती है। वहाँ पर वो शो होता है।
Ads Format in Display Ads
इसीलिए आपको यहाँ पर अलग अलग एड format दिख रहे है। क्या आप हर ads के लिए अलग अलग एलीमेंट add करते है। ऐसा नहीं है। ये google का AI System औटोमेटिकली आप जो यहाँ पर एलीमेंट लिखते है। इनके combination को mix match करके यहाँ पर एड format के साथ align कर देता है। यहाँ पर आप website और application के साथ अपना ads preview कैसा दिखेगा ये देख सकते है। गूगल की अलग अलग प्रॉपर्टि के ऊपर आपका ads कैसा दिखेगा। और मैं समझता हूँ गूगल की प्रॉपर्टि को लेकर आपके doubt क्लियर है।

कई बार इसमे बहुत कन्फ़्युशन होता है की गूगल की property क्या है। google की पार्टनर property क्या है। और थर्ड प्रॉपर्टि क्या है। ये चीज मैंने स्टार्ट के जो पोस्ट थे उसमे मैंने आपसे इसके बारे मे डिस्कस किया था।
Headline in Display Ads
तो चलिये headline enter करते है यहाँ पर लिमिट है हमारे पास 30 character की। यहाँ पर हम ad बना रहे है। डिजिटल मार्केटिंग कोर्स का जिसमे हमने अपना फ़ाइनल URL भी उसी से संबन्धित रखा था। अब यहाँ पर हम अपने heading को भी उसी से संबन्धित रखेंगे। हमारी पहली headline Digital Marketing Course हो गया अब हम दूसरी headline लिखेंगे। Live Training On SEO फिर तीसरी heading मे Live Project On SMO कर देते है।

अब लिखते है Learn Digital Marketing अब पाँचवी heading लिखते है Learn Advance PPC Course. अब आप ad preview मे अलग अलग format मे अपनी heading देख सकते है। उसके बाद आप चाहे तो अलग अलग पाँच description भी लिख सकते है। जैसे – Learn Digital Marketing from expert, Hands on Training on live Projects. तो इस तरीके की आप headlines के बाद description लिखेंगे। एक ऑप्शन और होगा Business name जहां हमे अपना बिज़नस नाम डालना है।
अब आप अपने ads का एक बार preview देख लीजिये मोबाइल और डेस्कटॉप व्यू दोनों मे कैसा दिखाता है। ये जो हम ad बना रहे है उन्हें हम ad group के अंदर add कर सकते है। सभी एड ad group के अंदर होते है। राइट मे आपको यह दिखेगा की आपको वीकली कितने impression मिल सकते है। आप यहाँ पर अपनी ads strength भी देख सकते है। अगर आपने इमेज वगैरह सब कुछ कंप्लीट कर लिया है तो आपकी ads strength अच्छी होगी।

Image and Logos
image and logos वाले section मे आप कम से कम 5 image लगाए और सभी format मे।अब आप अपने ads format मे देखेंगे तो आपको अपनी ads का look image के साथ बेहतरीन दिखेगा। तो आप अब Standard Display Campaign ads बना सकते है। तो आज के इस पोस्ट मे बस इतना ही अब हम आगे पढ़ेंगे अगली पोस्ट मे की Gmail Campaign को कैसे सेट करते है।
Other Website Post Related Standard Display Campaign
About Display ads and the Google Display Network – Read More
Smart Display Campaigns: What Are They and How Do – Read more
Google Consolidates Smart Display & Standard – Read more
Google Ads announces new Display campaigns – Read more
Free Google Display Campaign Course with Certificate – Read More