आज हम Google Ads course Part – 25 मे बात करने वाले है एक specific Display Campaign subtype पर जो है हमारा Smart Display Campaign तो देखेंगे की किस तरीके से Smart Display Campaign पर हम एक ads बना सकते है। अब हमे Google Ads मे new campaign क्रिएट करना है। display ads को select करना है। अब हमे तीन option मिलेंगे। जो की इस तरह है –
Standard Display Campaign
Smart Display Campaign
Gmail Campaign
हमे इसमे से select करना है स्मार्ट डिस्प्ले कैम्पेन लेकिन उससे पहले हम ये जान लेते है। की अगर हम स्टैंडर्ड पर क्लिक करेंगे तो क्या होगा। तो अभी हम चेक करने के लिए स्टैंडर्ड को select करते है। और उसके बाद नीचे URL टाइप करते है। अब आपको ad group बनाने के ऑप्शन मिलेंगे। Audiences सेट करने के ऑप्शन मिलेंगा। Demographics का option, और targeting का option मिलेगा। But हाँ जैसा की मैंने बताया था की आपको इसमे सारी setting खुद करनी होगी । Google का AI System आपकी मदद नहीं करेगा।

Smart Display Campaign
अब हम चलते है Smart Display Campaign मे जिसे select करने के बाद आपको कुछ audience वगैरह का option नहीं दिखेगा। क्योकि ये automated होते है। आप targeting भी देखेंगे तो उसमे भी automated लिखा होगा। तो Smart Display Campaign की unique बात यही है। हम इसमे बिडिंग वाले ऑप्शन मे जाएंगे। आपको मैंने बताया था की इसकी biding CPA वाली रहती है। इसमे आप बिडिंग का amount डाल सकते है। उसके बाद इसमे आप अपना बजट सेट कर सकते है। अगर आपको बजट के बारे मे जानना है। तो आप हमारे द्वारा लिखी गई। पिछली पोस्ट जरूर पढ़ें जिसमे हमने actual बजट के बारे मे बताया है। अब हमे यहाँ ads group बनाना है। targeting automated है।

Responsive ad
अब हम Create Your ad पर आ जाते है। और responsive ad select करते है। मैंने यहाँ पर आपको language बगैरह इस लिए नहीं सेट करने को बोला क्योकि वो अलग अलग कैम्पेन के base पर अलग अलग होगा। जरूरी ये है की आपको ये समझ मे आए की आखिर Smart Display Campaign होता क्या है। बाकी सभी चीजों के बारे मे तो हम अलग अलग पोस्ट मे बात कर ही चुके है। और जो ऑप्शन रह गए होंगे उन्हें आगे आने वाली पोस्ट मे बात करेंगे। जब आपने new ad पर click किया तो आप देखेंगे की आपको final URL दिख रहा है।

यहाँ पर हमे अपना फ़ाइनल URL लिखना है। जो हमारा लैंडिंग पेज है उसका एड्रैस हम कॉपी paste करेंगे। या type करेंगे। उसके बाद मैंने आपको बताया था की आप यहाँ पर अलग अलग एलिमेंट्स डाल सकते है। जैसे images and logos और उसके बाद headlines डाल सकते है। तो इनके बेसेस पर ads अलग अलग डिज़ाइन बन जाएंगे। और जो भी ads आपका बेस्ट perform करेगा। उसके बेसिस पर आपकी बिडिंग चलेगी। उसी के आधार पर आपके impressions होंगे। इसी लिए इसे Smart Display Campaign कहा जाता है।
Ads Preview in Smart Display Campaign
आप देखेंगे की आपको यहाँ पर प्रीव्यू दिखेगा। जीतने भी आपके ads format होंगे सभी के अलग अलग डिज़ाइन दिखेंगे। वैबसाइट पर आपका ads कैसा दिखेगा। आप ये भी देख सकते है की गूगल की जो अन्य प्रॉपर्टि है उन पर डिस्प्ले एड कैसा दिखेगा। यहाँ पर यूट्यूब जीमेल आदि प्रॉपर्टि मे आप देख सकते है की ads कैसा दिखेगा। और यहाँ पर आपको अपने ads की strength दिखेगी। जो लोग नए है उनके लिए Smart Display Campaign अच्छी तरीके से काम करता है। क्योकि आपको यहाँ पर बहुत बेसिक लेवल से चीजें मिल जाती है। आपको यहाँ पर खुद से बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। यहाँ google आपके ads को optimize करने मे मदद करता है।

Standard vs Smart Display Campaign
अगर आप स्टैंडर्ड वाले ऑप्शन को देखे और स्मार्ट वाले को तो नए यूजर के लिए स्मार्ट वाला ऑप्शन बेस्ट है। But अगर आप expert है तो आप Standard वाले ऑप्शन से अपने ads को और अच्छे से optimize कर सकते है। Smart Display Campaign मे आपको अपने ads की strength पता चलती है की ये कितना ठीक ठाक बना हुआ है। यहाँ पर आप जैसे जैसे चीजें फ़िल करते जाएंगे। ये जो सर्कल है वो भी बढ़ता जाएगा। तो यहाँ पर logos लगा सकते है। videos ads कर सकते है। यहाँ पर आप चाहे तो 5 videos तक add कर सकते है।

यहाँ पर जीतने भी ads बनेंगे जरूरी नहीं की एक ही ads audience को दिखेगा। ये depend करेगा की किस टाइप की size का ads किस type के audience को दिखाना है। Google का AI system ये decide करेगा। और उसी हिसाब से आपका ads शो होगा। आप यहाँ पर 5 headlines add कर सकते है। तो हमे उम्मीद है की आपको Smart Display Campaign समझ आ गया होगा। अगर आप गूगल से संबन्धित और जानकारी चाहते है। तो हमारे साथ बने रहे।
Other Website Post Related Smart Display Campaign
Smart Display Campaigns: What Are They and How Do – Read more
How to Save Time with Google Ads Using Smart Display – Read more
Google Ads will combine Smart and standard Display – Read More
Increase Your Reach with Display Ad Campaigns – Read More