आज हम बात करेंगे “Language Targeting Google Ads Settings” की जो की आपके लिए जरूरी है अगर आप google ads को अच्छे से सीखना चाहते है। गूगल ads मे एक language settings होती है जो आपको मिलती है campaign लेवेल ऑप्शन setting के टाइम। तो आज हम यहाँ सीखने वाले है language setting क्या होती है और किस तरीके से हम language सेटिंग का उपयोग करते है google ads मे। जब हम कोई नया कैम्पेन बनाते है तो हमे language setting का ऑप्शन मिलता है।
Language Targeting Google Ads
अब ये language select करने का क्या ऑप्शन है। जब आप यहाँ पर आएंगे और by डिफ़ाल्ट देखेंगे तो आपको यहाँ English दिखाई देगा। यानि इंग्लिश language by डिफ़ाल्ट यहाँ पर select होगी। इस setting को समझने के लिए हमे गूगल के home page मे जाना होगा। आप यहाँ देखेंगे की google home page मे language को select करने का option है। जब हम कोई भी keyword गूगल के search engine मे search करते है। तो जो भी result हमे मिलता है वो इसी language setting के हिसाब से मिलता है। मतलब यदि गूगल के home page मे तमिल language सेट है। तो जब user कुछ भी search करेगा तो उसे Tamil language का रिज़ल्ट मिलेगा।

अब चलते है हम अपने google ads के language setting मे हम यहाँ जो भी language select करेंगे। तो हमारा ads केवल उन्हीं लोगो को दिखेगा या ट्रिगर होगा। जिन्होने अपने गूगल home मे वही language select की होगी जो हमने हमारे ads के लिए सिलैक्ट की है। मतलब जैसे जब हम google ads मे इंग्लिश सिलैक्ट कर देते है तो हमारा ads केवल उनको दिखाता है। जिन लोगो के गूगल home page की language setting इंग्लिश select होती है।

Language Targeting – Select More Google Ads Language
हम अपने google ads की language setting मे हिन्दी और इंग्लिश दोनों को select कर सकते है। और कई languages जो हम चाहे वो यहाँ सिलैक्ट कर सकते है फिर हमारा ads उन सभी लोगो को दिखेगा। जिन्होने अपने गूगल के setting मे वो language सिलैक्ट की होगी। कुछ लोग google ads की language setting को नहीं समझते और जो by डिफ़ाल्ट सेट होता है। उसे ही रहने देते है। तो उनका ads केवल उन्हीं लोगो को दिखाता है। जो अपने google search setting की भाषा को इंग्लिश select किए रहते है। तो आप सोचिए आपका ads कितने लोगो तक नहीं पहुँच पता है।

एक और बात जो आपको जननी चाहिए अगर आप ये चाहते है की आप का ads हर व्यक्ति के पास ट्रिगर हो चाहे वो जो भी भाषा select किया हो। तो उसके लिए आपको कोई by डिफ़ाल्ट language को हटा देना है जिससे अब वहाँ पर all language select हो जाएगा। अब आपका ads सभी भाषा के सर्च किए गए व्यक्तियों को दिखेगा। अब यहाँ आपको समझ मे आ ही गया होगा की अगर हम एक या दो language ही select करेंगे। तो हमारा ads कम लोगो को दिखेगा मतलब केवल उन्हीं लोगो को दिखेगा।

जो language हमने सिलैक्ट की है। तो अगर आप अपना ads सभी भाषा के लोगो को दिखाना चाहते है तो कोई भी language न चुने। और अगर तीन चार भाषा के लोगो को अपना ads दिखाना है तो आप वो सभी तीन चार भाषा को select कर ले। जिससे आपका ads उन सभी भाषाओं मे ट्रिगर होगा। हमे उम्मीद है की आपको ये जानकारी समझ मे आ गई होगी। अगर आपको Google ads को और अधिक समझना है। तो आपको हमारे साथ बने रहना होगा। इसके लिए आप हमारे वैबसाइट को bookmark जरूर कर ले।
Other Website Post Related Language Targeting Google Ads

Google Adwords Keywords, Language, Location, and Ad – Read more
Are You Using Google AdWords Language Targeting – Read More
Google introduces Hindi keyword targeting, Hindi ads on – Read More
Google introduces Hindi ads on its Display Network. – Read More
Free Google Ads Courses With Certificates For Beginners – Read more