How Google Ads Auction Work || Google Ads Course – part 2 {46}

आज हम बात करेंगे “How Google Ads Auction Work” की Google Ads Course का यह बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक होने वाला है। तो आप हमारे साथ बने रहे और इस पोस्ट को पूरा पढ़े हम आपको और अधिक जानकारी इस वैबसाइट मे देंगे। जिससे आपको Google Ads के बारे मे अच्छी जानकारी हो जाएगी। जिससे आप अच्छा खासा पैसा बना सकते है। Google Ads का उपयोग करने के लिए आपको इसके बारे मे अच्छे से जानना होगा और सीखना होगा।

Google Ads Auction एक तरह की calculation है जिससे यह निश्चित होता है की किसकी ads google के सर्च रिज़ल्ट के पेज मे कहाँ पर दिखाई जाएगी पहले या बाद मे क्योकि कई advertiser होते है जो अपनी ads को ऊपर दिखाना चाहते है। जिससे उनके ads पर ज्यादा लोग आए।

Google Ads Auction

Google Ads Auction Work
How Google Ads Auction Work

अब आप गूगल मे “digital marketing course” search करके देखिये यह हमारा मैन keyword है। आप पाएंगे की हमे google के search page की लिस्ट मे ऊपर हमे 4 ads दिख रहे है। अब आप सोचिए क्या इन चार लोगो ने ही ads दिया था। मतलब क्या गूगल ads मे “digital marketing course” keyword मे केवल चार लोगो ने ही ads के लिए अप्लाई किया था। इसीलिए केवल इन चारों का ads गूगल search result मे दिख रहा है। बाकी लोगों का नहीं दिख रहा है। क्या यही लोग थे या और लोग थे जिनका ads नहीं show हो रहा है।

Keyword Auction – How Google Ads Auction Work

तो बहुत सारे लोग होते है जो एक keyword के ऊपर अपना ads दिखाना चाहते है। पर उनका ads यहाँ पर क्यों नहीं दिख रहा है। ये जो ads दिखने की प्रोसैस है वो डिसाइड होता है “Google Ads Auction” के द्वारा ( Auction का मतलब बोली लगाना )। यहाँ पर भी बोली लगती है keyword के ऊपर की इस keyword के ऊपर मै अपना ads लेकर आया हूँ। मेरा ads दिखाओ भाई इस keyword के ऊपर। ads के साथ वो क्या लेकर आते है जैसा की मैंने बताया था की ये क्या है SEM ( search engine marketing ) है।Marketing world मे हम क्या करते है। paid प्रमोसन की तरफ जाते है।

हम अपना कुछ पैसा लेकर जाएंगे। इस “digital marketing course” keyword के ऊपर अपना ads design करके जाएंगे की भाई गूगल की हमारा ये ads search engine result pages मे दिखा दो। जब भी ये keyword आए तो हमारा ads आप fire कर दो वहाँ पर show कर दो। जो जितना ज्यादा पैसा लेकर जाएगा उसके ads के ऊपर आने के चान्स उतना ही ज्यादा हो जाएगा। तो आपको क्या लगता है की जो सबसे ऊपर लिंक है ads है वो क्या सबसे ज्यादा पैसे दिये होंगे। उससे कम नीचे वाले ने दिये होंगे। और उससे कम और नीचे वाले ने दिये होंगे।

How Google Ads Auction Work
How Google Ads Auction Work

इसलिए ये ऑर्डर कुछ इस तरीके से डिसाइड है। तो ऐसा भी नहीं होता है। ये ऑर्डर केवल पैसो से डिसाइड नहीं होता।  आप कितनी बिडिंग कर रहे है। ये ऑर्डर केवल इससे नहीं डिसाइड हो सकता इसके लिए एक दूसरी calculation चलती है। जो हम calculate करते है ads rank को की ads rank किस तरीके से calculate होगी। किस तरीके से ads rank निकल के आएगी। उसके आधार पर यहाँ पर ads को number दिया जाएगा की कौन सा ads ऊपर रहेगा।

Google Motive

तो पैसा ही सब कुछ यहाँ पर नहीं है। गूगल का जो प्राइमरी मोटिव है वो यही है की जो उसके user है उनको रिलेवेंट इन्फॉर्मेशन send करनी है। रिलेवेंट इन्फॉर्मेशन दिखनी है। ऐसा नहीं है की आप ज्यादा पैसे लेकर आ जाओ तो आपका ads ऊपर दिखाया जाएगा। आपके ads मे कुछ भी न हो आपके content मे कोई दम न हो। आपके प्रॉडक्ट या सर्विस मे जिसका भी आप ads लगा रहे हो कोई दम न हो। आप सोचे की आप पैसा लगा कर किसी भी अच्छे keyword मे अपने ads को ऊपर ले आएंगे तो ऐसा संभव नहीं है। amount एक factor जरूर है लेकिन केवल पैसा ही एक चीज़ हो ये पोसिबल नहीं है।

तो आइये देखते है की किस तरीके से ये पूरा auction काम करता है। और किस तरीके से जो बहुत सारे लोग आए है इस “digital marketing course” keyword के ऊपर जो चाहते है की उनका ads दिखे उनका ads दिखे लेकिन गूगल के search रिज़ल्ट मे तो केवल चार ads ही दिख रहे है। तो बाकी लोगो के ads के साथ क्या हुआ वो भी यहाँ पर आ सकते थे की नहीं आ सकते थे और नहीं आए तो उसके पीछे का कारण क्या रहा होगा।

Google Auction Points

तो जो google auction है तो ये किस चीज़ के अराउंड रिवोल्व करता है अगर मैं आपको बताऊँ। तो ये तीन चीजों के अराउंड रिवोल्व करता है। यानि google auction मे ये तीन चीज़ें बहुत महत्वपूर्ण है अगर आपको ये समझ आ गया तो आपको ये भी समझ मे आ जाएगा की ( How Google Ads Auction Work ) Google auction किस तरीके से होता है।

  • Ads Rank
  • Bidding
  • Quality Score

तो यहाँ पर पहला पॉइंट क्या है Ads Rank जैसा मैंने बताया आपको जो ads rank जो आपको मिलती है वो ads rank अभी आगे देखेंगे की किस तरीके से ads rank calculate होती है। उसके बाद bidding जैसे आप अपना ads लेकर गए गूगल के पास और उसके साथ ही कुछ न कुछ पैसा लेकर गए की भाई मैं 5 रुपये से ज्यादा तो नहीं खर्च कर सकता अपने ads के ऊपर और किस मोडेल के द्वारा लास्ट पोस्ट मे हमने बात की थी CPC और CPM की।

google ads auction insights
google ads auction insights

आप कह रहे हो की मेरे पास 10 रुपये पर क्लिक देने को है उससे ज्यादा मैं नही दे सकता आपको या आप कह रहे हो 500 रुपये मेरे पास पर thousand इम्प्रैशन करने के लिए है इससे ज्यादा मैं आपको नहीं दे सकता पैसा। तो क्या जो दूसरा user आएगा या मैं कहू जो दूसरा advertiser आएगा अगर 11 रुपये देगा तो क्या उसका ads आपके ads को बीट कर जाएगा यानि की उसका ads यहाँ पर शो हो जाएगा। आपका ads नहीं show होगा। ऐसा भी नहीं है। जैसा मैंने बताया न की google ads के केस मे पैसा ही सब कुछ नहीं है।

How to Work Ads Auction

ये तीन चीजें है जो google ads auction के काम को डिसाइड करती है। Ads rank position जो अभी हम लोगो ने बात की बिडिंग जिसमे हम पैसा लगते है। CPC या CPM मे । तीसरी चीज है Quality score इस चीज को मैं बहुत डीटेल मे next पोस्ट मे बताने वाला हूँ। की quality score क्या होता है और इससे आपके ads rank वगैरह मे क्या फर्क पड़ता है। किस तरीके से आप इसको improve कर सकते है। क्योकि इस post मे हम particular auction के काम करने के तरीके को समझ रहे है।

हम बहुत डीटेल मे quality score मे नहीं जाएगे। पर आप अभी के लिए ये समझ लीजिये की quality score का मतलब ये होता है। की जो ads हम दे रहे है। उस ads पर क्लिक करने के बाद जो user हमारी वैबसाइट के ऊपर जाएगा। यानि हमारे लैंडिंग page मे जाएगा। जिस keyword के ads से वो हमारी वैबसाइट मे आया है। क्या वही चीज हमारी लैंडिंग page मे है की नहीं। ये चीज डिसाइड करती है की आपका quality score कितना है। तो गूगल यहाँ पर keyword जिस पर आपने ads लगाया है। आपके ads के लैंडिंग पेज के बेसिस पर आपको एक quality score देता है।

what effect will the ad likely have on the google ads auction
what effect will the ad likely have on the google ads auction

अब आपके पास दो चीजे है गूगल ads के पास लेकर जाने के लिए एक तो आप पैसा लेकर जाएंगे और दुसरा अपने ads का quality score और इन्हीं दोनों के आधार पर डिसाइड होगा की आपको कौन सी ads rank मिलेगी। यानि की जो google search engine result मे आपका ads कहाँ पर शो होगा या show ही नहीं होगा। इस तरीके से निश्चित होगा।

How Google Ads Auction Work

जैसा की मैंने बताया की एक दो तीन या चार लोग नहीं होते है जो Google ads auction मे participate करते है ऐसे बहुत से लोग है जिन्होने “digital marketing course” के ऊपर अपना ads बनाया और वो चाहते है की इस ads के ऊपर हमारा ads ट्रिगर हो या हमारा ads फायर हो। जो लैंडिंग पेज है उनका वो भी डिसाइड है। उन्होने लैंडिंग पेज भी बना के रखा और उन्होने कुछ amount भी डिसाइड करके रखा। ऐसे हजारो लोग है। तो हम उनमे से चार पाँच लोगो का example ले लेते है। ये चारो लोग चाहते है की उनका ads “digital marketing course” keyword पर दिख जाए।

what is auction in google ads
what is auction in google ads

तो हम देखते है की जो पहला advertiser है उसने maximum cost पर click जो है वो 2$ रखी मतलब उसने कहा की मैं ज्यादा से ज्यादा 2$ पर click दे सकता हूँ। मतलब जो बिडिंग कर रहे है वो है 2 रुपये। यहाँ पर $ सिंबल है लेकिन आपको मैं समझने के लिए इसे इंडियन रुपये मे बता रहा हूँ। आप $ को रुपये मे समझिए तो आपको समझने मे आसानी होगी।

Advertiser – How Google Ads Auction Work

तो अगर advertiser ये कहता है की मैं पर क्लिक के ऊपर 2 रुपये से ज्यादा नहीं दे सकता ये रहा मेरा ads और ये रहा मेरा quality score तो इसका quality score तो बहुत अच्छा है। 10 का है तो ये जो maximum bid * Quality score = point तो ये डिसाइड करती है आपकी ads rank तो advertiser की rank के लिए हम दो को 10 से गुणा करेंगे तो हमे ads की rank प्राप्त होगी जो यह निश्चित करेगी। की आपकी ads google के सर्च रिज़ल्ट के पेज मे कहाँ पर शो होगी। advertiser 1 – 2*10=20 । अब आते है सेकंड advertiser के पास इसके पास पैसा थोड़ा ज्यादा था।

what is auction insights in google ads
what is auction insights in google ads

लेकिन इसका quality score कम था तो इसको rank कम मिली 4*4=16 तो यहाँ पर इसकी ads rank 16 है तो इसी तरह से सभी advertiser को google ads द्वारा रैंक दी जाती है और उसी के आधार पर हमारा ads गूगल के सर्च रिज़ल्ट मे शो होता है। अब तो आप जान ही गए होंगे की Google Ads Auction कैसे काम करता है। हमे अपने ads को ऊपर लाने के लिए क्या करना होगा। इस तरीके से जब हम maximum bid और अपना quality score अच्छा रखते है तो हमे हमारे ads को ऊपर दिखने मे मदद मिलती है। अब हम मान ले की एक पांचवा advertiser भी है और वो भी google auction मे participate करता है।

उसके rank के नंबर इन चारों से कम है। तो क्या उसका ads दिखाया जाएगा। नहीं उस इस्थिति मे नहीं दिखाया जाएगा। जब google अपने सर्च रिज़ल्ट पेज मे चार ही ads दिखाता हो।

Thanks For Reading this Post

तो आपको समझ मे आ गया होगा की google ads auction कैसे काम करता है। यहा पर quality score का क्या महत्व है। तो हम अगले पोस्ट मे बात करेंगे quality score की । तो आपको हमारी यह पोस्ट “How Google Ads Auction Work” कैसी लगी। आप हमे कमेंट करके जरूर बताएं। thanks…..

Other Website Post Related How Google Ads Auction Work

How Does the Google Ads Auction Work? – Read More

The Secrets of the Google Ads Auction – Read More

What Is Google Ads? How the Google Ads Auction Works – Read More

Google Ads क्या है? [2022] | Google Ads Kya Hai in Hindi? – Read More

Google Adwords क्या है? Google विज्ञापन नीलामी कैसे काम – Read More

How Google Ads Auction Work – Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

good morning quotes in hindi how to delete instagram account temporarily?