How Does Google Ads Generate Responsive Search Ads Part – 10 {54}

यहाँ हम जानेंगे की किस तरीके से हम Generate Responsive Search Ads को सेट करेंगे google ads के प्लेटफॉर्म पर और देखेंगे की किस तरीके से Search Ads Step by Step डिज़ाइन होते है। Search Ads मे आपको बहुत सारे advance option भी देखने को मिलते है। जिन्हें हम एक एक करके अलग अलग पोस्ट मे जानेंगे। क्योकि एक पोस्ट मे मैं अच्छे से और विस्तार से नहीं बता पाऊँगा। क्योकि यह बहुत ज्यादा हो जाएगा। इसलिए आप लाइन से हमारी पोस्ट को पढ़ते रहिए। ताकि आपको Search Ads के सभी एडवांस ऑप्शन को समझने मे आसानी हो।

यहाँ हम सर्च एड्स के पूरे overview को देखेंगे। की जो हमारा Search Ads का फ़्लो है। वो किस तरीके से काम करता है। google ads मे हमे किस तरीके के option मिलते है। हमे जब हम सर्च एड्स को बनाते है।

Search Ads Step by Step in Google Ads

Generate Responsive Search Ads
Generate Responsive Search Ads

जब हम गूगल ads के dashboard मे जाते है। तो हमे कई सारे campaign दिखाई देती है जो भी हमने बनाए है। और यहाँ हमे उसका overview भी मिलता है की कौन सा campaign चल रहा और कौन सा नहीं। यहाँ आप देख पाएंगे की कौन सा campaign pause है और कौन सा play है। चलिये हम एक नया campaign बनाते है। यहाँ हम new campaign के plus icon पर क्लिक करते है। जिससे हम गूगल ads के new campaign के dashboard मे आ जाएंगे जहां हमे goal सेट करना होता है।

जैसा की मैंने आपको बताया था की अगर आपका एक निश्चित goal है तो आप इनमे से चुन सकते है। नहीं तो अगर आप google ads मे थोड़ा बहुत भी expert है। तो आप create a campaign without a goal’s वाला ऑप्शन चुनेंगे। अब हम यहाँ campaign का type चुनेंगे। उसके बाद हम आ जाते है search ads पर और यहाँ हम website visit जो सबसे basic है। उस ऑप्शन को चुनते है। यहाँ पर जिस website मे हमे ट्राफिक लाना है उस website का address हम लिखेंगे। जैसे – https://netkiduniya.com/ अब continue करेंगे उसके बाद हमे campaign का नाम रखना है।

how does google ad generate responsive search ads
how does google ad generate responsive search ads

Campaign Name

आपको अपने campaign का नाम रखते समय ये ध्यान रखना है। की उस campaign का नाम ऐसा हो जिसे देखते ही आपको समझ मे आ जाए की ये किस लिए है। जैसे – search digital marketing course. अब आपको दो ऑप्शन आपको मिलते है की जो आप अपना ads बनाएँगे उसको आप कहाँ पर दिखे। वो ads search network पर दिखे search network का मतलब जो गूगल के सर्च रिज़ल्ट मे जो ads दिखते है वहाँ पर दिखे। और उसके साथ साथ जो गूगल सर्च इंजिन के जो पार्टनर है उनके सर्च रिज़ल्ट मे भी दिखे। 

how does google ads generate responsive search ads
how does google ads generate responsive search ads

अगर आप केवल सर्च रिज़ल्ट के लिए ads बना रहे है तो आप display network को हटा सकते है। या फिर दोनों ऑप्शन को रहने दे सकते है। उसके बाद आपको यहाँ पर targeting audience का ऑप्शन मिलता है। जिससे आप अगर किसी city लेवल पर ads करना चाहते है तो आप यहाँ से सर्च करके select कर सकते है। अगर आप किसी particular देश को select करना चाहते है। तो आप वो भी कर सकते है।

Choose Language Search Ads

अब आप भाषा चुन सकते है। हिन्दी, इंग्लिश या कोई और भाषा जिसमे आप आडियन्स को बुलाना चाहते है। यहाँ हम इंग्लिश और हिन्दी चुन लेते है मतलब हमारा ये ads उनको दिखेगा जो हिन्दी और इंग्लिश मे सर्च करते रहते है। अब हमे थोड़ा सा आडियन्स को ध्यान देना है की हमे कौन सी आडियन्स लेनी है जिसका इंटरेस्ट डिजिटल मार्केटिंग मे हो अब हम यहाँ पर सर्च कर लेते है डिजिटल मार्केटिंग और उसमे से हम सिलैक्ट कर लेते है की किन लोगो का इंटरेस्ट डिजिटल मार्केटिंग मे हो सकता है।

how does google ads generate responsive search ads
how does google ads generate responsive search ads

हम यहाँ सिलैक्ट करते है business education , SEO & SEM Services अभी फिलहाल के लिए हम दो चीजे सिलैक्ट कर लेते है। उसके बाद आपको अपना daily budget सेट करना है की आप ज्यादा से ज्यादा एक दिन का कितना पैसा दे सकते है अपने ads को दिखाने का। delivery method को हम स्टैंडर्ड रखते है।

उसके बाद हम bidding मे clicks को सेट करेंगे। की जो ads दिखे उस पर जब clicks आए तभी हमारा पैसा कटे नहीं तो नहीं। यहाँ पर हमे यह सेट करना है की हम अपने ads पर एक क्लिक का गूगल को कितना पैसा देंगे। मतलब हमे अपने ads का cpc सेट करना होता है। हमने पहले के post मे cpc और cpm के बारे मे बात की थी। यदि आपने नहीं पढ़ा है तो आप उसे पढ़ सकते है। हम अपने ads का cpc 5 रुपये सेट कर देते है।

Create Ad Group Search Ads

हम यहाँ पर ad extensions को next post मे अलग से देखेंगे। अब हम इसे save कर देंगे। और हम अगले लेवेल पर आ जाएंगे। जहां हम अपना ad group बनाएँगे। ad group अलग अलग होते है मतलब जैसे हम यहाँ पर डिजिटल मार्केटिंग का ads बनाएँगे लेकिन डिजिटल मार्केटिंग के अंदर कई चीजें हो सकती है जैसे – seo का कोर्स हो सकता है, google ads का कोर्स हो सकता है। तो यहाँ हम SEO कोर्स से संबन्धित एक ad ग्रुप बनाते है। यहाँ पर हम अपने इस एड ग्रुप का नाम देंगे seo course अब हम उसके बाद अपने ads से संबन्धित keyword लिखेंगे ।

how does google ads generate responsive search ads answer
how does google ads generate responsive search ads answer

जैसे SEO COURSE, SEO TRAINING, SEO TUTORIALS, BEST SEO TRAINING, इस तरह से हम कई सारे एड ग्रुप बना सकते है।

जिसमे हम डिजिटल मार्केटिंग से संबन्धित कोई दूसरा कोर्स ले सकते है। जैसे – google ads course. उसके बाद आपको save & continue पर क्लिक करना है। अब हम पहुँच जाते है अपने एड को डिज़ाइन करने के लेवल पर। आप हर एड ग्रुप के अंदर कई सारे एड डिज़ाइन कर सकते है। यहाँ हम अपने ads के लैंडिंग page के लिंक को लिखते है। हमारा ads google मे कैसा दिखे इसके लिए कुछ headings और details लिखते है। जिससे हमारा एड अच्छा दिखे और लोग हमारी website पर आए। अगर आप लैंडिंग पेज के बारे मे नहीं जानते है तो आप हमारी पिछली पोस्ट जरूर पढ़िएगा।

जैसे हम यहाँ पर heading लिखते है SEO COURSE IN HINDI. दूसरी heading लिखते है advance SEO training और तीसरा heading live projects.

Set Display Path

अब हम यहाँ डिस्प्ले path को सेट करते है। डिस्प्ले path मे हम user को जो path दिखाना चाहते है। वो सेट करते है। यह लैंडिंग पेज का path होता हैं जिसे आप अपने अनुसार उसेर को दिखा सकते है। अब हम description लिखते है। यहाँ हम कई सारे description लिखते है। जो हमारे ads के नीचे के description मे दिखेगा। जिससे user को हमारे कोर्स के बारे मे पता चलेगा। वह उस ads के जरिये हमारी वैबसाइट मे आएगा। यहाँ आप देख सकते है की आपका बनाया हुआ ads कैसा दिखेगा। desktop और मोबाइल दोनों मे। तो आप इस तरीके से अपना ads बना सकते है ।

google ads generate responsive search ads

यहाँ कई सारे एडवांस option भी है जो हम आगे की पोस्ट मे देखेंगे। इसके बाद हम done कर देते है और save & continue पर क्लिक कर देते है। इसके बाद आपका ads कंप्लीट बन गया है और यह ads approve के लिए जाएगा और उसके बाद आपका ads गूगल पर दिखने लगेगा। हमारे द्वारा लिखी गई “Generate Responsive Search Ads” की यह पोस्ट आपको कैसी लगी आप हमे कमेंट करके जरूर बताएं।

other Website Post Related Generate Responsive Search Ads

How does Google Ads generate responsive search ads? – Read More

Google Responsive Search Ads 101: Best Practices You – Read More

How To Create Responsive Search Ad In Google Adwords Step – Read More

Create responsive search ads – Read More

How does Google Ads generate responsive search ads? – Read More

How does Google generate responsive search ads? – Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

good morning quotes in hindi how to delete instagram account temporarily?