Google Ads Dashboard || Google Ads Course Part – 8 गूगल एड्स {52}

Google Ads Dashboard कैसा दिखाता है? इसमे क्या क्या है? Google AdWords Dashboard के बारे मे जानकारी? आपको यहाँ इन सवालो के जवाब और Google Ads Dashboard की पूरी जानकारी मिलेगी। किस तरीके का गूगल अकाउंट दिखता है किस तरीके से गूगल का ads हमको दिखेगा जब पहली बार हम login करेंगे, और अगर हमारे पास एक running अकाउंट है तो वो किस तरीके से दिखता है। तो शुरू करते है Google Ads Dashboard के बारे मे जानना।

Google Ads Dashboard
Google Ads Dashboard

अगर आप पहली बार Google Ads के account मे जाएंगे तो आपको कुछ इस तरह का dashboard दिखेगा।

google ads dashboard login
google ads dashboard login

यहाँ पर आप अपना कुछ specific goals को लेकर अपना campaign स्टार्ट कर सकते है। ये बहुत बेसिक लेवल है लेकिन जिस level पर आप digital marketing सीखना चाहते है। तो ये उसके लिए बहुत छोटा level है पर मैं google ads के कोर्स की पूरी लिस्ट बना रहा हूँ। इसलिए आपको मैं छोटी से छोटी जानकारी देने की कोशिश करूंगा। अब यहाँ आपको switch to expert mode पर क्लिक करना है। जब आप पहली बार google ads page खोलते है। तो आपको ऐसा option मिलता है। अब आपके सामने पूरी तरह से google ads का dashboard दिखेगा।

Google Ads Dashboard

मेरी आदत है की जब भी मैं अपना गूगल ads account open करता हूँ। तो एक बार Recommendations मे जरूर जाता हूँ। आप यकीन मानिए इन Recommendations से हमने बहुत फायदा उठाया है। आप भी इसको थोड़ी सी हैबिट बना लीजिये। की जैसे ही आप google ads के dashboard पर आए तो आप Recommendations को check करे। Recommendations के साथ साथ notification को भी check करे। तो ये दोनों चीजें आपको बहुत हेल्प करने वाली है। अगर आपको लग रहा है की notification आपके काम का नहीं है तो आप उसे skip कर सकते है। पर Recommendations अगर आप देखेंगे तो बहुत सारे Recommendations आप के काम के हो सकते है।

google ads dashboard
google ads dashboard

हम चलते है overview की तरफ जो google ads है वो by default overview mode मे ही खुलता है। यहाँ पर आपको बहुत कुछ सम्मरी type की मिल जाएगी। यहाँ हमे sort मे सभी information देखने को मिल जाती है। और जब हमे detail मे देखना हो तो हम उसे एक्सप्लोर करके देख सकते है। यहाँ पर dashboard मे इतनी चीजें होती है की अगर मैं एक एक चीजों को बताने लगूँगा तो यह पोस्ट हद से ज्यादा बड़ी हो जाएगी। हम यहाँ पर हर टॉपिक को जैसे जैसे इस course मे आगे बढ़ते जाएंगे वैसे वैसे हर टॉपिक के बारे मे detail से बात करते जाएंगे। और सीखते जाएंगे।

Dashboard Options

dashboard मे कुछ बताने की चीजें थी जो मैं आपको बताना चाहता था। की Recommendations है जो आपको देखना चाहिए और notification है। इसके अलावा आप अपना campaign देख सकते है उसमे बदलाव कर सकते है। और नए campaign अगर बनाना चाहते है तो यहाँ पर बना सकते है। यहाँ एक campaign का पूरा overview आपको मिल जाएगा। यहाँ से आप चाहे तो download कर सकते है। अपने campaign की detail. और report देख सकते है। कई चीजें है जो आपके ads से संबन्धित है। जो आप यहाँ देखा सकते है।

google ads dashboard login
google ads dashboard login

यहाँ आप सारे ads के features देख सकते है। जैसे landing pages जो की हमने पिछली पोस्ट मे बात किया था। की landing pages क्या है और यह कैसा होना चाहिए। यहाँ से आप अपने ads के landing pages को manage कर सकते है। बादल सकते है। keywords है जहां से आप keywords को सर्च करके अपने ads के लिए use कर सकते है। keywords की detail देख सकते है। tools और setting मे इतने सारे ऑप्शन है की एक पोस्ट मे बता पाना बहुत मुश्किल है। हम आपको लाइन से हर एक चीज के बारे मे बताते जाएंगे। बस आपको हमारे साथ बने रहना है। जिससे आपको google ads बनाने मे कोई दिक्कत न हो।

Google Ads Account Access

यहाँ पर जानने वाली कुछ महत्वपूर्ण बाते है जो मैं अभी आपको सॉर्ट मे बता देता हूँ। की आप अपने google ads account का access किसी और को भी दे सकते है। यहाँ हम user के काम के हिसाब से access दे सकते है। जिससे आपके अकाउंट की privacy बनी रहे। जिसको आप access देंगे वो आपके अकाउंट मे सिर्फ उतनी ही चीजों को manage कर सकता है जितनी आप चाहोगे। हम लोग यहाँ पर दूसरे user को पाँच तरह का access दे सकते है। जो आप नीचे image मे देख सकते है।

google ads dashboard template
google ads dashboard template

पहला एक्सैस है ईमेल only यह user केवल repost को देख सकता है। इसके बाद है billing यह बिलिंग इन्फॉर्मेशन को देख सकता है। उसे एडिट कर सकता है। read only access देने पर वह user campaigns को एडिट नहीं कर सकता। बिलिंग इन्फॉर्मेशन को भी। यहाँ image मे एक और चीज नहीं दिख रही जो आखरी मे है edit users, managers, and प्रॉडक्ट links इसको केवल admin ही change कर सकता है। एक और access है जो स्टैंडर्ड है उसे केवल एक ही लास्ट वाला option जो अभी मैंने बताया केवल उसमे बदलाव नहीं कर सकता बाकी के सभी ऑप्शन को एक्सैस कर सकता है।

Tools and Setting

यहाँ पर आपको पहले planning का option मिल जाता है। जहां से आप अपने ads की पहले planning करते है। इसमे आपको performance planner, keyword planner, और ad preview and diagnosis option मिलते है। जिनका उपयोग करके आप अच्छा खासा अपने ads को बेहतरीन और स्टैंडर्ड बना सकते है। आप यहाँ keyword planner का उपयोग बहुत ही अच्छे से कर सकते है जिससे आपको ads को सही लोगो तक पाहुचाने मे मदद मिलेगी। keyword planner के द्वारा आप किसी भी keyword की ranking और उसमे लागने वाला पैसा और audience की संख्या को देख सकते है।

google ads dashboard tutorial
google ads dashboard tutorial

उसके बाद आपको यहाँ shared library का option है। Bulk Actions का ऑप्शन है इसमे आप स्क्रिप्ट वगैरह लोड कर सकते है। यहाँ पर आपको measurement के लिए भी कई ऑप्शन मिल जाते है। आपको यहाँ पर कई सारे setup के option मिल जाते है। जिन्हें हम detail मे आगे की posts मे देखेंगे। जैसा की मैंने बताया की google dashboard मे बहुत सारी चीजें है और ये सभी चीजें एक साथ नहीं बताई जा सकती इसलिए यह सिरीज़ हमने बनाई है। जिससे आपको हर चीज अच्छे से समझ मे आ सके।

आशा करता हूँ की Google Ads Dashboard मे जो भी चीजें मैंने यहाँ पर आपको बताई है वो आपको जरूर समझ मे आई होगी। अगर नहीं समझ मे आई है तो आप हमारे साथ बने रहिए आगे की पोस्ट मे आपको ये सारी चीजें विस्तार से बताई जाएंगी।

Other Website Post Related Google Ads Dashboard

google ads dashboard data studio
google ads dashboard data studio

Google Ads Dashboards & Reports (Adwords) – Read more

Google Ads dashboard for business and marketing agencies – Read More

गूगल एड डैशबोर्ड | Google Ads Dashboard in Hindi – Read More

Google Ads /Google AdWords Training 2022 in Hindi – Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

good morning quotes in hindi how to delete instagram account temporarily?