Concept of Quality Score || Google Ads Course Part -3 {47}

आज की हमारी पोस्ट है “Concept of Quality Score Google Ads Course in Hindi क्वालिटी स्कोर” यहाँ हम आपको बताएँगे की google ads मे quality score क्या है। Quality Score क्या काम करता है और यह कितना जरूरी है। और इसे कैसे बढ़ा सकते है। जिससे हमारे ads को google के search page मे अच्छी जगह मिल सके। मैंने पिछली पोस्ट मे बताया था “google ads auction” के बारे मे जिसमे Quality Score को मैंने विस्तार से बताने के लिए बोला था। तो चलिये आज हम आपको Quality Score के concept को समझते है।

Concept of Quality Score Google Ads

पिछली पोस्ट मे मैंने बात की थी Quality Score की मैट्रिक्स के बारे मे, Quality Score एक ads rank calculate करने मे हमारी मदद करता है। जिसकी वजह से गूगल ads rank को calculate करता है। और उसके बाद हमारे ads को कुछ position देता है। जो ads rank का फॉर्मूला था जिसके बेसिस पर हमारे ads को एक position मिलती है गूगल सर्च इंजिन रिज़ल्ट pages मे। ads rank का फॉर्मूला होता है हमारा –

Concept of Quality Score
Concept of Quality Score

Ads rank = Quality Score * Max CPC ( Bidding )

मान लेते है की अगर आपका Quality Score है 5 और आप cost per click देना चाहते है 1.

5 = 5 * 1.

तो नंबर कितने मिलेंगे 5 इसके बेसिस पर आपको कुछ rank मिल जाएगी। अब थोड़ा change करते है मान लीजिये आपका Quality Score है 10 और यहाँ पर आपको 5 नंबर ही लाने के लिए कितना पैसा खर्चा करना पड़ेगा। 1 रुपये तो नहीं खर्चा करना पड़ेगा। केवल 0.50 पैसे ही खर्चा करना पड़ेगा। मतलब की आधा तो आपको समझ मे आ रहा होगा। की Quality Score की वजह से यहाँ पर कम पैसे मे ही ज्यादा rank मिल रही है।

5 = 10 * 0.50 .

यहाँ पर आपको तो पता ही चल गया होगा की Quality Score आपके बजट को कम कर सकता है। जो CPC है उसको बहुत नीचे ला सकता है। आप हमेशा सोचते है अपनी बिडिंग बढ़ाने की अधिक पैसे लगाने की लेकिन आप एक बार Quality Score के बारे मे सोच कर देखिये। Quality Score पर काम करके देखिये। चलिये देखते है Quality Score किन factor पर काम करता है। google इसको किस तरीके से मेजर करता है।

Concept of Google Ads Quality Score

Quality Score इन चार बातों पर निर्भर करता है अगर आपको अपने Ads rank को बढ़ाना है तो उसके लिए Quality Score को बढ़ाना है जिसके लिए इन चार टॉपिक के बारे मे आपको पता होना चाहिए।

Ad Relevancy

Landing Page Transparency

Ease of Navigation

Increasing on-site time

इसमे सबसे महत्वपूर्ण है Ad Relevancy इसके अलावा Landing Page के ये तीन factors है। जो ऊपर दिये गए है। इसके अलावा भी छोटे मोटे factors हो सकते है जिनको हम यहाँ नहीं शामिल कर रहे है। क्योकि ये जो factors है ये सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। यहाँ आपको सबसे ज्यादा समझने के जरूरत है Ad Relevancy के बारे मे और Landing page के बारे मे। Landing page तो आप समझ रहे होंगे न जब आप एक ads देते है और user उस ads पर क्लिक करता है उसके क्लिक करने के बाद वो user जिस website पर पहुचता है।

what is quality score in google ads
what is quality score in google ads

और जिस page पर पहुंचता है वो है हमारा लैंडिंग page. वो कुछ भी हो सकता है वो एक फॉर्म भी हो सकता है हो सकता है की user की detail लेने के लिए आपने वहाँ पर एक फॉर्म बना रखा हो। या हो सकता है की आपकी website का वो home page हो। हो सकता है की आपकी website की services का page हो। हो सकता है की आपकी कंपनी का कोई प्रॉडक्ट के बारे मे जानकारी का page हो। वो कुछ भी हो सकता है। तो ये जो factors है वो इससे related है।

Ad Relevancy क्या है?

Ad Relevancy क्या है और क्या कहती है और इसका कितना महत्व है। Relevancy का क्या मतलब होता है? Relevancy का मतलब है एक चीज दूसरी चीज के जुड़ी हुई Relevance होना चाहिए। Ad Relevancy किस तरीके से calculate होती है google ads मे ये देखते है अगर हम बात करे Ad Relevancy की तो होता क्या है जब कोई user google search engine मे कोई keyword टाइप करता है या हम कहे कोई query type करता है तो उसको कुछ वहाँ पर नीचे ads दिखाई देते है।

google ads quality score factors
google ads quality score factors

यहाँ पर Query एक keyword होता है। जैसे “digital marketing course” जो हमने पिछले पोस्ट मे example लिया था। इस keyword के बेसिस पर आपको जब आप सर्च करेंगे तो आपको ads दिखेंगे। मान लेते है हमने सर्च किया गूगल सर्च इंजिन मे digital marketing course और जो सर्च रिज़ल्ट मे ads आते है। उसमे आ रहा कुछ क्लास 10 के मैथमैटिक्स कोर्स का – तो क्या ये सही है?

Ads Relevancy

ये होती है हमारी ads relevancy – ads जो है सर्चर के ईंटेंट के बिलकुल relevant होना चाहिए। और दूसरी चीज ads तो relevant होना ही चाहिए। और उसके बाद जब user उस ads पर क्लिक करेगा। उसके बाद वो redirect होगा आपके landing page के ऊपर तो आपका landing page भी आपके इस keyword जो user का keyword है उसका intent है उसके relevant होना चाहिए।

how to check google ads quality score
how to check google ads quality score

जैसे अब दूसरी चीज समझिए आप यहाँ पर “digital marketing course” एक keyword टाइप किया गया। और नीचे सर्च रिज़ल्ट मे भी उसे digital marketing course से संबन्धित ही ads दिखता है। पर जब user उस पर click करता है। तो जिस landing page पर वो redirect होता है तो वो वहाँ पर उसे क्लास 10th का ads दिखता है। तो relevancy नहीं है। तो direct relevancy दोनों जगह से calculate होती है। तो बात करे ads relevancy की तो इसे हम landing page relevancy भी कह सकते है। Landing page Quality भी आती है। और landing page की speed.

Landing Page Transparency – Concept of Quality Score

Landing Page मे Transparency भी होनी चाहिए। मतलब जो आपने landing page बनाया है उसमे जो content है वो सही होना चाहिए और क्रम मे होना चाहिए। कही कुछ ऐसा नहीं होना चाहिए जो privacy policy के खिलाफ हो। आप कोई फॉर्म user से भरा रहे है अजीब गरीब इन्फॉर्मेशन उससे ले रहे है। तो ऐसा नहीं होना चाहिए। तो कहने का मतलब यह हुआ की जब user ads मे क्लिक करके लैंडिंग page मे आगे तो उसे transparency experience होना चाहिए। ऐसा नहीं की उसे लगे की ये क्या हो रहा है। उससे जबरजस्ती इन्फॉर्मेशन ली जा रही है। जिसकी यहाँ पर इसकी कोई जरूरत नहीं है।

Ease of Navigation

ये बहुत महत्वपूर्ण है Quality Score के लिए google चाहता है की उसके सर्च इंजिन के द्वारा जो भी user आपकी website पर जा रहा है उसको कोई तकलीफ न हो यही उनका मैन motive है वो user को serve करना चाहते है। वो आपको नहीं serve करना चाहते। user जो वहाँ पर “digital marketing course” सर्च कर रहा था। उसको सब कुछ दे देना चाहते है digital marketing course से संबन्धित google. वो आपके बारे मे बाद मे सोचेगा पहले वो अपने user के बारे मे सोचता है।

how to improve quality score google ads
how to improve quality score google ads

इससे आप समझ ही गए होगे की Ease of Navigation कितना महत्वपूर्ण है। मतलब अगर user आपकी website मे आया और वो कन्फूज है की क्या हो रहा है। उसे कुछ समझ ही नहीं आ रहा है। की किस page पर जाना है। किस लिंक पर जाना है। तो यह चीजें google नहीं accept करता है। ऐसी website को ads को वो negative पॉइंट देता है। इस पॉइंट को भी हम लैंडिंग page की quality मे शामिल कर लेंगे।

Increasing on-site time Concept of Quality Score

Quality score मे Increasing on-site time भी जरूरी है। यहा होता यह है की कोई user आता है तो वह कितनी समय तक आपकी website या page पर रुकता है। इससे भी आपकी quality score मे फर्क पड़ता है। जितना ज्यादा user यहाँ पर रुकेंगे उतना ही ज्यादा Quality score बढ़ता जाएगा। इसका डाइरैक्ट असर हमारी ads rank पर पड़ेगा। तो आप समझ ही गए होगे की हमारे landing page मे user जितना ज्यादा रुकेगा।

google ads quality score
google ads quality score

आपको उतना ही फायदा होगा। अब आप तो समझ ही गए होने की Quality Score कितना जरूरी है। ये आपका कितना पैसा बचा सकता है। तो आज से ही आप अपने Quality score को बढ़ाने मे लग जाइए। तो आपको हमारी यह “Concept of Quality Score Google Ads Course in Hindi Part -3 क्वालिटी स्कोर” पोस्ट कैसी लगी आप हमे कमेंट जरूर करे। आगे की पोस्ट जरूर पढ़ें जिससे आपको google ads की पूरी जानकारी मिल सके।

Other Website Post Related Concept of Quality Score

What Is Quality Score & How Does it Affect Google Ads – Read More

Ultimate Guide to Google Ads Quality Score – Read More

गूगल ऐड क्वॉलिटी स्कोर – Google Ads Quality Score in Hindi – Read More

क्वालिटी स्कोर के बारे में जानकारी – Google Ads मदद – Read More

Concept of Quality Score – Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

good morning quotes in hindi how to delete instagram account temporarily?