आज का हमारा टॉपिक है – “Android Developer Story“. कौन जनता था कुछ सालो पहले आई एक company पूरी दुनिया मे राज करेगी। और देखते ही देखते लोगों की आदते बन जायेंगी। हम बात कर रहे है दुनिया के सबसे ज्यादा मोबाइल फोन मे use किये जाने वाले Android operating system की। जिसके बिना हमारी ज़िंदगी तो अब अधूरी सी लगती है। WhatsApp, Facebook, Instagram, Twitter, या आपका कोई भी पसंदीदा app जिसको आप आज बहुत ही आराम से उपयोग कर पा रहे है। वो Android Operating System के द्वारा ही बना है।
Android Developer Success Story
Story – Android Mobile OS को develop करने की शुरुआत सन् 2003 से स्टार्ट हुई है। और 2008 मे लॉन्च होने के बाद इसने कभी भी पीछे मुड़ के नही देखा। आज Android OS कुछ इस तरह से फेमस हो गया है। की इसे फोन के आलावा भी टीवी, स्मार्ट घड़ी, गेमिंग कंसोल और डिजिटल कैमरा के जैसे ही बहुत सारे इलेक्ट्रोनिक डिवाइस मे भी उपयोग किया जा रहा है।
Android OS Market
Android के global phone मार्केट मे 80% से भी ज्यादा की हिस्सेदारी है। तो हम आपको विस्तार से बताने जा रहे है। हम आपको बताते है Android कैसे शुरू हुआ और आज किस मुकाम मे पहुँच चुका है। तो Android को develop करने की शुरुआत अक्टूबर 2003 से शुरू हुई है। जब चार लोगों ने एक साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट मे काम करना शुरू किया था।
Who Invented Android
उन चारो लोगों का नाम – Andy Rubin, Rich Miner, Nick sears, Chris White ये सब लोगो ने मिलकर android OS को develop किया था। शुरुआत मे इस company का मकसद डिजिटल कैमरे के लिए एक operating system develop करना था। और इसी planning के साथ उन्होने इन्वेस्टर से पैसे भी ले लिए थे।

Android Developer Story || History of Android
लेकिन बाद मे company को लगा की कैमरे का मार्केट इतना बड़ा नही है। इसीलिए उन्होने company को शुरू करने के पाँच महीने के बाद plan change कर दिया। और mobile के operating system बनाने का फ़ैसला लिया। लेकिन अब problem ये है की इस concept को इन्वेस्टर को समझने मे problem हो रही थी। उन्होने अपने हाथ पीछे खीच लिये थे और उस टाइम पैसों की समस्या इतनी बढ़ गई थी। की Andy Rubin ने अपने एक दोस्त से दस हजार डॉलर उधार मे लिये थे।

फिर धीरे धीरे आगे चल कर company सही तरीके से काम करने लगी। और जब ये concept सफल होता दिखाई दे रहा था। तो उसमे Google की भी नजर पड़ी और इस company को ऑफर आया। जिसके बाद जुलाई 2005 मे यह डील 50 मिलियन डॉलर मे फाइनल हो गई।
Android Developer Story
फिर Android के कुछ बड़े employee Andy Rubin और Rich Miner और Chris White ने भी Google जॉइन कर लिया। वैसे तो 2007 मे जब Android को testing के लिये लॉन्च किया गया तो लोंगों से बहुत ही अच्छा response मिला। लेकिन यह कहना मुश्किल था की मौजूदा phone company अपने operating system को develop करने के लिये तैयार होगी या नही होगी।

Android की सबसे बड़ी चिंता Nokia, Microsoft, जैसे स्मार्ट phone जो की market मे पहले से जमे हुये खिलाड़ी है। उनका सामना करना था और यह company Android को बड़े हल्के मे लेकर चल रही थी। Android operating system का पहला स्मार्ट फोन HTC Dream था जैसे की T-Mobile G1 जीवन के द्वार पर भी जाना जाता था। और Google ने इसे 23 सितम्बर 2008 मे लॉन्च किया। और फिर देखते ही देखते यह operating system लॉन्च के बाद पूरी दुनिया के mobile फोन मे राज करने लगा।
Android Operating System
2009 मे एक research करने वाली एक company के अनुमान के हिसाब से दूसरी तिमाही मे Android के पास दुनिया भर मे स्मार्ट फोन का 2.8 % मार्केट शेयर था। अब 2011 के तीसरे तिमाही तक बढ़ कर 52 % तक पहुँच गया। और एस तरह से Android operating system phone और tablet मे उपयोग किये जाने वाले सभी operating system को पीछे छोड़ दिया। और मई 2013 तक 48 मिलियन बार Android Application को Google Play Store से download किया गया था।
और फिर 2014 के तुलना मे 20 % की बढ़ोत्तरी के साथ 1 बिलियन से भी ज्यादा लोग Android के user बन गये थे। जो की IOS से चार गुना और Microsoft के operating system से करीब 3 गुना ज्यादा थे। और फिर इसी क्रम मे आगे बढ़ते हुये मई 2017 मे 2 बिलियन monthly active user होने के साथ ही Android ने सब को हैरत मे डाल दिया।

Android Logo Design – Android Developer Story
Android की लोकप्रियता बढ़ गई। यह आकड़े और भी ऊंचाइयो को छूने वाले थे। क्या आपको मालूम है Android का green logo जो आप हर जगह देखते है। उसे graphics designer irina blokhin ने design किया था। और आपने शायद यह भी ध्यान दिया हो Android का हर नया version किसी न किसी मिठाई के नाम के साथ मे आता है। जैसे Cupcake, Donut, Éclair, Kitkat और जो भी अभी Android version है। वो सभी । इसके पीछे Google ने यह वजह बताई है की ये डिवाइस हमारे ज़िंदगी को इतना मीठा बनाते है।
इसीलिए हर नए Android version को किसी न किसी मीठे के नाम मे रखा जाता है। तो ये थी हमारे और आपके फोन मे उपयोग होने वाले Android operating system की। हमे उम्मीद है की आपको हमारे द्वारा दी गई Android Developer Story की ये जानकारी जरूर पसंद आई होगी। अगर आपका कोई सवाल है या आप इस पोस्ट से संबन्धित कुछ कहना चाहते है। तो आप हमे कमेंट कर सकते है।
Other Website Post Related Android Developer Story

Android Developer Story – Read More
Android Developer Story: StoryToys finds success in the ‘ – Read More
Sharing to Stories for Android Developers – Read More
प्रोफेशनल एंड्रॉइड ऐप डेवलपर कैसे बनें पूरी जानकारी हिंदी में – Read More
एंड्रॉयड एप डेवलपमेंट कैसे सीखें इन हिन्दी – Read More