आज हम बात करेंगे “Ad Groups in Google Ads” की, हम ad group के बारे मे विस्तार से समझने का प्रयास करेंगे। अगर आपको google ads से अच्छा पैसा कमाना है या अच्छा बिज़नस करना है और बहुत सारे ads दिखाने है तो आपको हर छोटे से छोटे टॉपिक को ध्यान से समझना होगा। यहाँ हम जानेंगे की ad group के अंदर keyword Theming क्यो करते है और किस तरीके से करते है। जैसा की आप लोग जानते है की जो हम अपना ads बनाते है। वो Ad Group के अंदर करते है और ad group के अंदर ही हम अपने keyword decide करते है। keywords put करते है।
Understanding Ad Groups in Google Ads
जिन keywords बेसिस पर हम चाहते है की हमारा keyword ट्रिगर हो। But एक बहुत महत्वपूर्ण प्रश्न आता है की आखिर हमारे ad groups कितने होने चाहिए। यानी की हमे एक campaign के अंदर एक ad group बनाने चाहिए दो बनाने चाहिए 5 बनाने चाहिए आखिर उनका नंबर कितना होना चाहिए।
हर ad ग्रुप के अंदर हमे कितने keyword रखने चाहिए ?
एक तो प्रश्न ये हो गया और इसी के साथ एक दूसरा प्रश्न ये हो गया की अगर हम अपने ad group के number बढ़ा भी रहे है तो वो किस बेसिस पर, क्या ऐसी स्ट्रेटेजी है जिसके बेसिस पर हम अपने ad ग्रुप के नंबर बढ़ाते है क्या ऐसी स्ट्रेटेजी है की जिसके बेसिस पर हम अपने keyword को अपने ad ग्रुप के अंदर रखते है। ये concept है बेसिकली keyword थीमिंग का। यही सभी सवालो के जवाब है की अगर आपको keyword थीमिंग आता है तो आप समझ जाएंगे की आपको कितने ad group बनाने है। और एक ad group के अंदर कितने keyword रखने है।

आइये समझने की कोशिश करते है की keyword थीमिंग क्या होती है?
ad group के अंदर keyword थीमिंग को क्यो use करते है?
Example of Keyword Theming
यहाँ हम एक example के द्वारा समझने की कोशिश करते है। हमने एक campaign बनाया जिसमे हम एक रेस्टोरेन्ट की मार्केटिंग कर रहे है। But अगर आप सोचे तो एक रेस्टोरेन्ट मे बहुत सारी चीजें होती है- Desserts , Beverages और Snacks ये तीन कैटेगरी को हमने अभी ले रखा है। अब आप ये बात सोचिए की अगर कोई snacks के बारे मे सर्च कर रहा है तो क्या हम उसे Beverages का ad दिखा सकते है। अगर कोई Beverages का ad दिखा रहा है तो क्या हम Desserts का ad दिखा सकते है। तो ये चीज गड़बड़ हो जाएगी अगर हम कुछ इस तरीके से करेंगे। और ये नहीं समझ पाएंगे की User का keyword क्या है।
And उस keyword पर हमे किस तरीके का ad दिखाना है। But एक प्रश्न ये भी तो होता है। की एक जैसे कई तरह के keyword हो सकते है। जैसे – Potato chips, तो ये भी Snacks के अंदर आता है। अगर आप देखे pita chips तो ये भी snacks के अंदर आता है। तो एक जैसे keyword से हम एक ad को टार्गेट कर सके। यानी हम चाहते है की हमने जो एक ad बनाया है जो related है snacks से वो ad चार पाँच keyword पर ट्रिगर हो जाए।

ये possibility है But अगर आप इस तरीके से इसको सोचे हमारा जो snacks से संबन्धित ad बनाया हुआ है हमने वो Beverages वाले keywords पर ट्रिगर हो जाए तो ये problem होगी। तो ठीक है ये सारी चीजें अलग अलग रहे इसलिए बेसिकली हम लोगो ने ad group के concept को अच्छी तरीके से Use करना है।
Keyword Theming in Ad Group
अब ad group मे keyword theming क्या होती है? नाम से पता चल रहा है की एक जैसे keyword को जो एक जैसे keywords होते है, जिनकी मीनिंग एक जैसी है। जिनका इंटेंट एक जैसा होता है लगभग लगभग पर वो keywords अलग अलग हो सकते है। Because यूजर को आप नहीं समझ सकते की यूजर क्या टाइप करेगा। But कई बार ऐसा होता है की दो यूजर दो अलग अलग keyword type करते है। पर उनका इंटेंट एक ही होता है।

जैसे – Digital Marketing Course ये अगर keyword है कोई एक यूजर टाइप करता है और दूसरे keyword को एक यूजर टाइप करता है। Online Marketing Course तो ये थोड़ा सा अगर हम keywords को हम देखे तो keywords जरूर अलग है। But इन keyword के इंटेंट को देखे तो जर्नली online marketing course और digital marketing course एक ही है।
यूजर के टाइप करने का तरीका अलग है पर उनका इंटेंट एक ही तरफ पॉइंट हो रहा है। तो क्या दोनों keywords के ऊपर हम दो अलग अलग ad दिखाना चाहेंगे। नहीं इन दोनों keywords के ऊपर हम चाहेंगे की हमारा एक ही ad बना हो और वही ट्रिगर हो। तो हम इन दोनों keywords को डिजिटल मार्केटिंग कोर्स वाले ad group मे रख देंगे। समझ मे आ रहा है की क्यो ad group बनाते है? क्यो Keyword Theming करते है? तो यहाँ पर भी वही example है।
अब वापस हम उसी example मे आ जाते है जहां हम एक रेस्टोरेन्ट की मार्केटिंग कर रहे है। उसके लिए हमने बना रखा है campaign और कैम्पेन के अंदर हमने तीन ad Groups बना रखे है-

Ad Groups
Desserts
Beverage
Snacks
अब जैसा की हम जानते है की हर एक ad group का एक ad होगा। But पहला ad संबन्धित है Desserts से , दूसरा ad संबन्धित है Beverage से और तीसरा संबन्धित है Snacks से । यानी की तीनों ad group के अपने अपने अलग ads है। इतना समझ मे आ गया होगा। But keyword किस तरीके से हम decide करेंगे।
Keywords in Ad Groups
आप देख सकते है की Desserts Ad Group के keywords कुछ इस तरीके के है – Cupcakes, Pumpkin pies, apple pie, chocolate cake, ice cream, cookies. ये सारी चीजें क्या है Desserts है यानी की हम ये चाहते है की अगर यूजर इनमे से कोई keyword टाइप करता है गूगल के सर्च इंजिन मे तो उसको Desserts का जो हमने ad बनाया है। वो ट्रिगर हो वही दिखे। और अगर यूजर Beverages वाले किसी keyword को टाइप करता है तो उसे Beverages वाला ad दिखे। न की दूसरा ads.
तो यही keyword theming है एक जैसे similar keyword को हम एक ही ad group मे रखते है ताकि बाद मे हम ये भी देख सके की हमारा कौन सा keyword ad को ट्रिगर कर रहा है। तो ad group का जो मैन काम यही है की keyword theming को हम अच्छी तरीके से Use कर पाये। और बाद मे optimization मे या हमको कुछ बदलाव करने है अपने ads को reports के आधार पर वो भी अच्छे से आराम से कर सके।

Ad Group Design Tips in Google Ads
तो ad group design करते समय आपको बस यही ध्यान मे रखना है। की हर ad group का एक अलग उद्देश्य होता है। हर एक ad group का एक अलग ad set होगा। वो ad set उस ad group को represent करेगा। एक ad group के अंदर आपको बहुत सारे keywords मिलेंगे। वो सारे keywords उसी ad group से संबन्धित होने चाहिए। यहाँ हमने जो keyword use किया है उसे सर्च करना हम आगे की पोस्ट मे बताएँगे। हमे उम्मीद है की आपको Ad Groups in Google Ads की ये पोस्ट पसंद आई होगी। अगर आप Google ads के बारे मे अच्छे से समझना चाहते है तो हमारे इस वैबसाइट के सभी पोस्ट को जरूर पढे।
Other Website Post Related Ad Groups in Google Ads
What is Ad Groups? Digital Marketing Terms Explained – Read more
How To Setup Your First Ad Group and Write New Ads – Read more
What is an Ad Group? Definition, Examples, and More – Read more
Google Ads Search Campaign Free Online Course – Read More