आज हम बात करने वाले है Ad Extensions in Google के बारे मे। देखेंगे की सर्च एक्सटैन्शन मे सर्च ads क्या होते है। किस तरह से हम उन्हें लगाते है और कितने टाइप के वो होते है। किस तरह से फायदा हमे मिल सकता है ad extensions से सर्च ads मे। यहाँ हम देख लेते है की जो ad extensions होते है वो सर्च इंजिन मे किस तरह से दिखाई देते है। यहा पर हम एक टॉपिक सर्च करते है car on rent हम देखते है की यहाँ पर हमे दो ads दिख रहे है और नीचे कई सारे लिंक्स दिख रहे है जैसे Cheap Car Rentals, Budget, Miami (MIA), Toronto (YYZ) etc.
ये बेसिकली ad extensions है जो क्या करते है। जो आपने ads डिज़ाइन किया उसमे आप कुछ एक्सट्रा इन्फॉर्मेशन दे सकते है।
Ad Extensions in Google
ऐसा करने से लगभग 50% आपके CTR मे इंक्रीज़ होने वाला है। अलग अलग ads extensions होते है जब आप अलग अलग ads देखेंगे तो आपको पता चलेगा की किसी किसी ad extension मे फोन नंबर भी दिया होगा। और एड्रैस भी। तो ये अलग अलग प्रकार के ad extensions है। जिन्हें आप गूगल के सर्च पेज मे देख सकते है। जैसा की हमे पता है की जब हम गूगल मे कुछ भी सर्च करते है तो हमे कई सारे ads देखने को मिलते है। जो भी टेक्स्ट ads होते है उनमे नीचे साइड मे detail के बाद कुछ लिंक्स के साथ टेक्स्ट होते है। जिनमे अलग से उसी टॉपिक से संबन्धित और अधिक जानकारी होती है।

अब हम देखेंगे की ad extensions का option गूगल ads मे कहाँ है। किस तरह से हम इसका इस्तेमाल करेंगे। google ads के प्लेटफॉर्म मे आपको campaign setting मे आपको ad extension का ऑप्शन आपको यहाँ मिल जाएगा। जैसा की मैंने आपको बताया था। की ad extension का उपयोग करने से आपका CTR बढ़ जाएगा। यहाँ पर लिखा हुआ है की आप अपने ads के बारे मे जब और अधिक जानकारी देंगे। तो 15% आपका clickthrough rate बढ़ जाएगा। जिसे आप और अधिक बढ़ा सकते है अलग अलग जानकारी देकर।
Types of Ad Extensions
यहाँ से भी आप ad Extensions लगा सकते है लेकिन हम मैन setting देखेंगे जहां से हम सभी प्रकार के ad extensions लगा सकते है। उसके लिए हम जाते है All Campaigns मे वहाँ हमे जाना है Ads & Extension मे उसके बाद हमे ऊपर के मेनू Extensions मे क्लिक करना है जहां हमे नीला कलर का प्लस का बटन दिखेगा। जिस पर हम जैसे ही क्लिक करेंगे हमे सभी प्रकार के ad extension की लिस्ट मिल जाएगी जिसे हम add कर सकते है। हम कुछ ad extension को add करके देखेंगे। जो popular extension है उन्हें हम देखेंगे।

उसके बाद आपको प्रैक्टिस करते करते बहुत सारी चीजें सीखने को मिलेंगी। सबसे पहले हम देखते है जो हमारा सबसे बेसिक extension है sitelink extension.
Sitelink Extension in google Ads course Hindi
आप जैसे ही sitelink extension पर क्लिक करेंगे तो आप को तीन लेवल के ads लगाने को मिलेंगे पर मैं आपको यही कहूँगा की अगर आपको बहुत अच्छा रिज़ल्ट चाहिए। तो आप ad group लेवल मे sitelink extension का इस्तेमाल करे। अगर आपने पहले से कोई site लिंक बना रखा है तो आप use existing पर जा सकते है। अगर आपको नया sitelink बनाना है तो क्रिएट न्यू पर जा सकते है। इस पर हम यहाँ टेक्स्ट लिख देते है जैसे new offers और description मे लिख सकते है।
All New Offers, new offers for 2022 और उसके बाद final URL का मतलब New Offers वाले टेक्स्ट पर जब User क्लिक करेगा तो वो कहाँ पर redirect हो जाए। यानि हमे यहाँ अपनी website का लिंक देना है। या उस जगह का लिंक देना है। जिससे हमारा ये ads संबन्धित है। आप यहाँ पर इसी तरह से कई सारे sitelink बना सकते है। उन्हें देख भी सकते है की वो किस तरह से हमारे सर्च इंजिन मे दिखेंगे। हम ad group select करके इसे save कर देते है। इसकी वजह से आपके ads मे क्लिक होने के चान्स ज्यादा हो जाते है।

Callout Extension in Google Ads Hindi
अब हम यहाँ बात करेंगे दूसरे extension की जो है callout extension जैसा की नाम से ही पता चलता है। इसमे call to action type के टेक्स्ट यहाँ पर आपको लिखने है। जैसे Buy Now , Get 20% Off , Best in Town तो इस तरह के टेक्स्ट का प्रयोग करके आपको link करना है अपने लैंडिंग पेज मे । तो आप इसको आसानी से use कर सकते है।
Structured Snippet Extension in Google Ads Hindi
ये बड़ा काम का extension है इसमे आपको कई सारे ऑप्शन मिल जाते है। इसको आप इसका डेमो देख कर समझ जाएंगे। आप इसका प्रिव्यू देखेंगे। तो आपको नीचे की तरफ heading दिखेंगी। उसके बाद आप वैल्यू दे सकते है। जैसे – अगर आप किसी शेयर मार्केट के स्टॉक का ads बना रहे है। तो आप यहाँ लिखेंगे header मे courses उसके बाद वैल्यू मे SEO , Google Ads इसके बाद लिख लेते है। content marketing. इस तरह से आपके ads को ये और ज्यादा वैल्यू प्रोवाइड करता है।
Call Extension in Google Ads Hindi
Call Extension का नेचर इस तरीके का है की जब आपका बिज़नस ऐसा हो जिसमे बहुत ज्यादा calls आए। आपको यहाँ इसमे अपनी country select करनी है उसके बाद अपना फोन नंबर लिखना है। अगर आप चाहे तो कॉल रेपोर्टिंग के ऑप्शन को ऑन ऑफ कर सकते है। इस ad extension के द्वारा आपके बिज़नस से संबन्धित लोग आपको आसानी से कॉल कर सकते है। आपसे संपर्क कर सकते है। इससे आपके मोबाइल ads के CTR मे काफी मदद मिलती है।

Message Extension in Google Ads Hindi
इस extension की मदद से आप मैसेज deliver करवा सकते है। फोन पर आप चाहते है या ईमेल पर आप सिलैक्ट कर सकते है फोन पर सिलैक्ट करके आप अपना फोन नंबर लिखते है। उसके बाद आपको अपने बिज़नस का नाम आपको एंटर करना होगा। उर फिर Extension Text लिखना है की user को वहाँ पर क्या टेक्स्ट दिखे की user मैसेज करके जानकारी ले सकता है। या फिर किस तरह से आपसे संपर्क करना चाहता है। user आपको वहाँ से मैसेज भेज सकता है। यहाँ आप ऑटो रिप्लाइ मे भी मैसेज लिख सकते है।
Location Extension in Google Ads in Hindi
यह extension हमारे ads के साथ साथ हमारी location को भी add करने मे हमारी मदद करता है जैसे मान लीजिये हमारा कारोबार ऐसा है जहां ज्यादा से ज्यादा लोग visit करे तो हम ऐसा ads लगाएंगे। जिसमे हमारी location तक लोग पहुँच सके तो इसके लिए हम इस extension का इस्तेमाल करेंगे। जब कोई क्लिक करेगा तो वह गूगल मॅप मे redirect हो जाएगा और उसे लोकेशन के बारे मे पता चल जाएगा। यह ads आपके लिए तब ज्यादा फायदे का होता है।

जब आप लोकल एरिया के लिए ads बनाते है। जैसे कोचिंग के लिए। हमने आपको यहाँ बताया की “Ad Extensions in Google” जो हमारे बेसिक ads extensions है वो क्या है और कैसे काम करते है। हमे उम्मीद है की आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी। हम आपको ऐसी ही जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे। आप हमारी website पर visit करना न भूले।
Other Website Post Related Ad Extensions
The 10 Best Google Ad Extensions You Should Be Using – Read More
18 Google Ads Extensions That Will Help You Generate – Read more
The Ultimate Guide to Google Ads Ad Extensions – Read More
What Are Google Ad Extensions? Doubt Answers – Read More
18 Google Ads Extensions That Will Help You Generate – Read More